हरियाणा राज्य में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर होता जा रहा है। इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, जिसे शॉर्ट में HBSE या BSEH कहा जाता है। यह बोर्ड हर साल राज्य के लाखों छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। अगर आप या आपका कोई परिचित हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन 10वीं परीक्षा देने वाला है, तो यह लेख उसके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। आज इस लेख में हम खासकर Haryana Board of Education 10th Priksha से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा करेंगे।

हरियाणा बोर्ड की स्थापना कब हुई थी?
हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन की स्थापना वर्ष 1969 में चंडीगढ़ में की गई थी। कुछ समय बाद इसे भिवानी स्थानांतरित कर दिया गया। यह बोर्ड पूरे हरियाणा राज्य में स्कूली शिक्षा की निगरानी करता है और हर साल 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा मुख्य बिंदु
- बोर्ड का नाम: हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HBSE)
- कक्षा: 10वीं (मैट्रिक)
- परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
- परीक्षा की अवधि: मार्च-अप्रैल
- रिजल्ट घोषणा: मई-जून
- आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in
हरियाणा बोर्ड 10वीं का पाठ्यक्रम
हरियाणा बोर्ड 10वीं का सिलेबस NCERT के पैटर्न पर आधारित है। जिसमे मुख्य विषय इस प्रकार हैं:
1. गणित (Mathematics)
- वास्तविक संख्याएँ
- बहुपद
- त्रिकोणमिति
- ज्यामिति
- सांख्यिकी
2. विज्ञान (Science)
- रासायनिक प्रतिक्रियाएँ
- प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन
- विद्युत
- जीवन प्रक्रियाएँ
- पर्यावरण
3. सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- इतिहास (भारतीय स्वतंत्रता संग्राम)
- भूगोल (संसाधन और विकास)
- राजनीति विज्ञान (लोकतंत्र और संविधान)
- अर्थशास्त्र (विकास और गरीबी)
4. हिंदी (Hindi)
- गद्य (पाठ्यपुस्तक से निबंध और कहानियाँ)
- पद्य (कविताएँ)
- व्याकरण (वाच्य, समास, मुहावरे)
5. अंग्रेजी (English)
- Reading Comprehension
- Writing Skills (Letter, Essay)
- Grammar (Tenses, Modals, Reported Speech)
परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रत्येक विषय 100 अंकों का होता है, जिसमें 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों की आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) होता है।
विषय | लिखित परीक्षा (अंक) | आंतरिक मूल्यांकन (अंक) | कुल अंक |
गणित | 80 | 20 | 100 |
विज्ञान | 80 | 20 | 100 |
सामाजिक विज्ञान | 80 | 20 | 100 |
हिंदी | 80 | 20 | 100 |
अंग्रेजी | 80 | 20 | 100 |
नोट:
- छात्रों को 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होते हैं।
- आंतरिक मूल्यांकन में प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल और कक्षा परीक्षण शामिल होता हैं।
हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन (10वीं) परीक्षा की तैयारी के टिप्स
1. समय सारणी बनाएँ
- प्रतिदिन 5-6 घंटे पढ़ाई करें।
- सभी विषयों को बराबर समय दें।
2. NCERT की किताबों पर फोकस करें
- 90% प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
- महत्वपूर्ण प्रश्नों को हाइलाइट करें।
3. पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को जरुर हल करें
- इससे परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।
- टाइम मैनेजमेंट सुधारेगा।
4. नोट्स बनाएँ
- शॉर्ट नोट्स रिवीजन में मदद करेंगे।
- फॉर्मूले और डेफिनेशन अलग से लिखें।
5. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
- पूरी नींद लें।
- हल्का व्यायाम और पौष्टिक आहार लें।
हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आपने भी हाल ही में 10वीं कक्षा का पेपर दिया है तो आप HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें:-
स्टेप्स 1. सबसे पहले आप हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की अधिकारी वेबसाइट पर जाएँ।
स्टेप्स 2. वेबसाइट के ओपन होते हैं एक होम पेज आएगा जिस पर “10th Result” लिंक होगा उस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप्स 3. उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन संख्या और रोल नंबर डालें।
स्टेप्स 4. रजिस्ट्रेशन संख्या और रोल नंबर डालने के बाद उसे सबमिट करें।
स्टेप्स 5. उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा ।
स्टेप्स 6. अगर जरूरी हो तो भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Read More: 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?10th Ke Baad Police ki taiyari kaise karen
निष्कर्ष
हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन 10वीं परीक्षा छात्रों के लिए एक अहम मोड़ होती है। सही दिशा में की गई मेहनत से न केवल अच्छे अंक लाए जा सकते हैं, बल्कि एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट Haryana Board of Education 10th Priksha अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें। और अगर आपका कोई सवाल होतो कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरुर पूछे । हम उसका उत्तर देने की जरुर कोशिश करेंगे । धन्यवाद !