10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?10th Ke Baad Police ki taiyari kaise karen

अगर आपने अभी 10वीं कक्षा पास की है और पुलिस विभाग में जाकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। पुलिस में भर्ती होने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं। लेकिन आप 10वीं के बाद आप कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए सही तैयारी और जानकारी होना जरूरी है। आज इस लेख में हम 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें? के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है। अगर आप भी 10th Ke Baad Police ki taiyari kaise karen के बारे में जानना चाहते है, तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?
10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?

Table of Contents

10वीं के बाद पुलिस में कौन-कौन से पद होते हैं?

10वीं पास करने के बाद आप निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • कॉन्स्टेबल (Constable) – यह पुलिस विभाग का सबसे जूनियर पद होता है, जिसमें सीधी भर्ती होती है।
  • हवलदार (Head Constable) – कुछ राज्यों में 10वीं के बाद हवलदार के लिए भर्ती निकलती है।
  • एसएससी GD (SSC GD Constable) – यह भर्ती केंद्रीय सुरक्षा बलों जैसे कि (CRPF, BSF, CISF, ITBP) में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल के लिए होती है।

पुलिस भर्ती के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

पुलिस विभाग की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि कुछ राज्यों में न्यूनतम योग्यता 12वीं पास भी मांगी जाती है। इसके साथ ही आपकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ आरक्षित वर्गों को जैसे कि (SC/ST/OBC) को आयु सीमा में छूट भी दी जाती है।

पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता कितनी होनी चाहिए? 

दसवीं के बाद पुलिस विभाग में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता इस प्रकार होनी चाहिए:- 

शारीरिक परीक्षा का मापदंड विवरण
ऊँचाई पुरुषों के लिए 170 cm और महिलाओं के लिए 157 cm (कुछ राज्यों में अलग हो सकता है)
छाती पुरुषों की छाती 80-85 cm (फुलाकर कम से कम 5 cm का फर्क होना चाहिए)
दौड़ 5 किलोमीटर दौड़ (समय सीमा राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)
लंबी कूद भर्ती परीक्षा में शामिल होती है
ऊँची कूद भर्ती परीक्षा में शामिल होती है

10वीं के बाद पुलिस विभाग में भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक तैयारी कैसे करें?

शारीरिक फिटनेस

  • रोजाना दौड़ें: सुबह-शाम 3-5 km दौड़ने की आदत डालें।
  • पुश-अप्स, सिट-अप्स, पुल-अप्स: रोज 50-100 बार करें।
  • योग और प्राणायाम: श्वास नियंत्रण और स्टेमिना बढ़ाने के लिए करें।

मानसिक मजबूती

  • धैर्य रखें: पुलिस की नौकरी में तनाव होता है, इसलिए मानसिक रूप से मजबूत बनें।
  • समय प्रबंधन: परीक्षा और ट्रेनिंग के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।
  • सकारात्मक सोच: हमेशा आत्मविश्वास बनाए रखें।

पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  • भारत और विश्व की करंट अफेयर्स।
  • इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान के बेसिक सवाल।
  • खेल, पुरस्कार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

तर्कशक्ति (Reasoning Ability)

  • पहेलियाँ (Puzzles), कोडिंग-डिकोडिंग।
  • वेन आरेख (Venn Diagram), श्रृंखला (Series)।

गणित (Mathematics)

  • प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत।
  • सरलीकरण, बीजगणित, ज्यामिति।

हिंदी/अंग्रेजी

  • व्याकरण, वाक्यांश, मुहावरे।
  • अनुच्छेद लेखन, समानार्थी शब्द।

तैयारी के टिप्स

  • पिछले वर्ष के पेपर हल करें।
  • NCERT की 8वीं से 10वीं तक की किताबें पढ़ें।
  • रोजाना अखबार पढ़ें (जैसे दैनिक जागरण, अमर उजाला)।

Police Banne Ke Liye Konsa Subject Lena Padta Hai?

अगर आप 10वीं पास करने के बाद पुलिस में जाना चाहते हैं, तो आपके लिए कॉन्स्टेबल या एसएससी जीडी जैसे पदों पर भर्ती होने का मौका होता है। इसमें किसी खास सब्जेक्ट की जरूरत नहीं होती, बस आपको 10वीं पास होना चाहिए।

लेकिन अगर आप 12वीं कर रहे हैं, तो ये सब्जेक्ट फायदेमंद हो सकते हैं:

  • हिंदी/अंग्रेजी (भाषा की अच्छी समझ जरूरी है)
  • गणित (लॉजिकल और एनालिटिकल स्किल्स के लिए)
  • सामाजिक विज्ञान (Social Science) (अगर आप 12वीं कक्षा में सामाजिक विज्ञान से सम्बन्धित विषय लेते है, तो उससे आपकी जनरल नॉलेज मजबूत होगी)

12वीं के बाद पुलिस में जाने के लिए सब्जेक्ट

अगर आप पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) बनना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद ग्रेजुएशन (Graduation) जरूरी है। इसके लिए आपको किसी भी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) से पढ़ाई कर सकते हैं, लेकिन कुछ सब्जेक्ट्स खासतौर पर फायदेमंद होते हैं:

आर्ट्स (Arts) के फायदे

  • इतिहास (History) → पुलिस परीक्षा में करंट अफेयर्स और भारतीय संविधान से सवाल आते हैं।
  • राजनीति विज्ञान (Political Science) → कानून और सरकारी व्यवस्था की जानकारी मिलती है।
  • हिंदी/अंग्रेजी (Hindi/English) → हिंदी/अंग्रेजी दोनों भाषाओ से आपकी इन विषयों पर पकड़ और भी ज्यादा मजबूत होती है।

साइंस (Science) के फायदे

  • फिजिक्स (Physics) & मैथ्स (Maths) → लॉजिकल और एनालिटिकल स्किल्स बढ़ती हैं।
  • फॉरेंसिक साइंस (Forensic Science) → अगर आप 12वीं के बाद क्राइम ब्रांच में जाना चाहते हैं, तो यह Subject आपके लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होता है।

कॉमर्स (Commerce) के फायदे

  • अकाउंटेंसी (Accountancy) → लॉजिकल सोच बढ़ती है।
  • बिजनेस स्टडीज (Business Studies) →बिजनेस स्टडीज का सब्जेक्ट्स लेने से आपकी  मैनेजमेंट स्किल्स और भी ज्यादा विकसित होती हैं।

ग्रेजुएशन के बाद पुलिस ऑफिसर (IPS/STATE PSI) बनने के लिए सब्जेक्ट

अगर आप IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) या राज्य पुलिस में उच्च पद (DSP, SP) पर जाना चाहते हैं, तो UPSC या राज्य PSC की परीक्षा देनी होगी। इसके लिए किसी भी स्ट्रीम (BA, BSc, BCom, Engineering) से ग्रेजुएशन जरूरी है, लेकिन कुछ सब्जेक्ट्स आपकी तैयारी को आसान बना सकते हैं:

सबसे अच्छे सब्जेक्ट्स:

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (Public Administration) → पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं के लिए बेस्ट।
लॉ (Law) → कानूनी ज्ञान पुलिस नौकरी में बहुत काम आता है।
सोशियोलॉजी (Sociology) → अपराध और समाजशास्त्र की समझ बढ़ती है।
फॉरेंसिक साइंस (Forensic Science) → क्राइम इन्वेस्टिगेशन में मदद मिलती है।

Read More: Bihar Daroga Vacancy 2025: बिहार पुलिस में दरोगा के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

निष्कर्ष

अगर आप भी 10th Ke Baad Police ki taiyari kaise karen के बारे में सोच-सोच कर परेशान हो गए थे, तो  हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी हो सकता है 10वीं के बाद पुलिस में जाने का सपना पूरा करने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और पढ़ाई में तेज होना जरूरी है। सही रणनीति और मेहनत से आप पुलिस विभाग में अपनी जगह बना सकते हैं। अगर आपका कोई सवाल है, तो कृपा कमेंट बॉक्स केमाध्यम से हमारे साथ जरूर साझा करें। जय हिन्द! 🚔🇮🇳

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *