MP Anganwadi Supervisor Cut Off 2025: चयन की राह होगी कठिन? जानें इस बार कितने नंबर लाने पड़ सकते हैं?

MP Anganwadi Supervisor Cut Off 2025: मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की तैयारी जोरों पर है। पिछली बार यह परीक्षा साल 2017 में आयोजित की गई थी। अब जब कई सालों बाद यह मौका आया है, तो प्रतियोगियों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन साथ ही एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है – क्या इस बार कटऑफ ज़्यादा जाएगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो चलिए इस पर एक बार नजर डालते है। 

https://www.profitableratecpm.com/vhiy0ew6v?key=ce3fdbcd89d6f2549774fc761faf35d1
MP Anganwadi Supervisor Cut Off 2025
MP Anganwadi Supervisor Cut Off 2025

क्यों बढ़ सकता है इस बार का कटऑफ?

MP Anganwadi Supervisor के कटऑफ बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, तो चलिए इन पर एक बार नजर डालते है। 

1. लंबे समय बाद भर्ती:

आपको बता दे की मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर पहले परीक्षा साल 2017 में हुई थी। लेकिन 2017 के बाद यह परीक्षा अब हो रही है। इतने सालों में हजारों नए अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अपनी तैयार कर चुके हैं। इस वजह से प्रतियोगिता पहले से कहीं अधिक हो गई है।

2. अब पुरुष अभ्यर्थी भी होंगे शामिल:

पहले यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए होती थी, लेकिन इस बार कुछ पदों पर पुरुष उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा। इससे कुल आवेदकों की संख्या में भारी इजाफा होगा।

3. सीमित पद – ज़्यादा दावेदार:

अगर पदों की संख्या कम होती है और आवेदक बहुत ज़्यादा होते हैं, तो जाहिर है कि कटऑफ ऊपर जाएगा। इसलिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में चयन आसान नहीं होता।

4. बेहतर तैयारी और संसाधन:

आज के दौर में अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन कोर्स, यूट्यूब चैनल, मॉक टेस्ट और गाइड्स जैसी अनेक सुविधाएं मौजूद हैं। इससे परीक्षा की तैयारी का स्तर काफी ऊंचा हो गया है, जिससे औसत स्कोर बढ़ सकता है।

संभावित कटऑफ – श्रेणीवार अनुमान (200 अंकों में से)

श्रेणी अनुमानित कटऑफ
सामान्य 160 – 166
ओबीसी 155 – 162
एससी 145 – 155
एसटी 142 – 150
ईडब्ल्यूएस 155 – 160

नोट: यह केवल एक पूर्वानुमान है जो परीक्षा की कठिनाई, आवेदन संख्या और प्रतियोगिता के स्तर को देखते हुए तैयार किया गया है। वास्तविक कटऑफ परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी किया जाएगा।

निष्कर्ष

इस बार MP महिला सुपरवाइजर भर्ती में चयन आसान नहीं होगा। यदि आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपको मजबूत योजना और सटीक तैयारी की ज़रूरत होगी। जितनी मेहनत आज करेंगे, उतना ही फल आपको कल मिलेगा।

Read More: MP PWD Vacancy 2025: बिना परीक्षा मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग भर्ती जारी, सैलरी ₹65,000 तक

FAQs

प्रश्न 1. MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की सैलरी कितनी होती है?

उतर: MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को लगभग ₹25,000 प्रति माह के हिसाब से वेतन दिया जाता है। इसके आलावा उन्हें मूल वेतन के साथ कुछ भत्ते (DA, TA आदि) भी शामिल होते हैं, जो राज्य सरकार के नियमानुसार समय-समय पर बदलते रहते हैं।

प्रश्न 2. MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के लिए योग्यता क्या है?

उतर: यदि आप MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को जान लेना बेहद ज़रूरी है।

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वैकेंसी 2025
योग्यता (Qualification) किसी मान्यता प्राप्त युनिवेर्सिटी से स्नातक (Graduation) पास 
अनुभव (Experience) न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आंगनवाड़ी ग्राउंड वर्कर के रूप में

प्रश्न 3. MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

उतर: MP आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा इस प्रकार है: 

पद का नाम न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर 18 वर्ष 35 वर्ष
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 20 वर्ष 38 वर्ष

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम राहुल है। मैं पिछले 2 साल से आर्टिकल राइटिंग और ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। इसके साथ ही, मैं एक प्रोफेशनल कंटेंट राइटर भी हूँ। मुझे आर्टिकल लिखने में बहुत ही ज्यादा रुचि है, और इसी वजह से नई-नई जानकारियाँ साझा करना मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद है। आप सभी का इस सफर में साथ देने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment