बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा Bihar Daroga Vacancy 2025 के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत बिहार पुलिस में कुल 28 पदों पर भर्ती की जा रही है। जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते है, वह बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी जो की 27 मार्च 2025 तक चलेगी ।

Bihar Daroga Vacancy 2025
विभाग | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) |
पद का नाम | पुलिस सब इंस्पेक्टर (दरोगा) |
कुल पद | 28 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 27 फरवरी 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 27 मार्च 2025 |
नौकरी स्थान | बिहार |
बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
बिहार पुलिस में निकली भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। और यदि कोई महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहती है, तो उसकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
Bihar Daroga Vacancy 2025 Application Fees
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस | ₹700 |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला | ₹400 |
Bihar Daroga Vacancy 2025 के लिए शारीरिक मानक (PST)
श्रेणी | पुरुष (हाइट) | महिला (हाइट) | सीना (पुरुष) |
सामान्य / ओबीसी | 165 सेमी | 155 सेमी | 81-86 सेमी |
एससी / एसटी | 160 सेमी | 155 सेमी | 79-84 सेमी |
नोट: महिला उम्मीदवारों का वजन 48 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।
Bihar Daroga Vacancy 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
टेस्ट | पुरुष | महिला |
दौड़ | 1.6 किमी (6 मिनट 30 सेकंड में) | 1 किमी (6 मिनट में) |
हाई जंप | 4 फीट | 3 फीट |
लोंग जंप | 12 फीट | 9 फीट |
गोला फेंक | 16 फीट (16 पाउंड) | 10 फीट (12 पाउंड) |
Bihar Daroga Vacancy 2025 Salary
इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार प्रतिमाह ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 तक वेतन दिया जाएगा | इसके अलावा उन्हें सरकार की तरफ से अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी मिलेंगी।
Bihar Daroga Vacancy 2025 Online Apply
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के ओपन होते हैं “Apply’ लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे और अपने सभी जरूरी दस्तावेजो को स्कैन कर अपलोड करें। फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में अपने आवेदन फार्म को एक बार दोबारा चेक कर लेने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें ।
Read More: Punjab Police Department Bharti February 2025: 12वीं पास के लिए 1746 पदों पर भर्ती, यहाँ करें आवेदन
Bihar SI Notification PDF
👉ऑफिशियल नोटिफिकेशन: यहां क्लिक करें
👉ऑनलाइन आवेदन लिंक: यहां क्लिक करें (Active Soon)
👉बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट: यहां क्लिक करें